Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bad Conduct : इंडिगो की फ्लाइट में महिला यात्री के साथ छेड़खानी, शिकायत के बाद आरोपी को…

Bad Conduct : इंडिगो की फ्लाइट में महिला यात्री के साथ छेड़खानी, शिकायत के बाद आरोपी को…

National News Update, Mumbai, Molestation In Flight With Woman Passenger : इस तरह की घटनाओं से पूरे समाज को शर्मसार होना पड़ता है। जब फ्लाइट में किसी महिला या युवती से छेड़खानी हो तो सवाल सिस्टम का भी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर विमान के गुवाहाटी में उतरते ही आरोपी को हिरासत में लेकर असम पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

10 सितंबर की घटना, जानकारी आज

इंडिगों एयरलाइंस के एक प्रवक्ता के अनुसार, घटना 10 सितंबर को फ्लाइट 6ई 5319 में हुई। पीड़िता ने कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद विमान के गुवाहाटी में उतरने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर असम पुलिस को सौंप दिया गया। प्रवक्ता ने कहा कि शिकायतकर्ता ने स्थानीय पुलिस में एफआईआर दर्ज की है और जहां भी आवश्यक होगा, हम उनकी जांच में सहायता प्रदान करेंगे।

Share this:

Latest Updates