Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Doctor Rape & Murder : … और इस तरह रेप और मर्डर का आरोपी अपने लिए मांगने लगा फांसी 

Doctor Rape & Murder : … और इस तरह रेप और मर्डर का आरोपी अपने लिए मांगने लगा फांसी 

Kolkata news : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के आरोप में गिरफ्तार  संजय रॉय ने अपराध कबूल कर लिया है।  गिरफ्तारी के बाद पुलिस से उसने खुद को फांसी पर लटकाने की मांग की है। रॉय को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया और उस पर बीएनएस की धारा 64 (बलात्कार) और 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और मंगलवार को उससे डेटा प्राप्त करने की तैयारी कर रही है। उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता पुलिस को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस 18 अगस्त रविवार तक मामले को सुलझाने में असमर्थ रहती है, तो जांच सीबीआई को सौंप दी जाएगी।

मां, बहन और पत्नी के साथ भी की है हिंसा 

 गिरफ्तार किए जाने के बाद पूछताछ के दौरान रॉय ने पुलिस से कहा, “मुझे फांसी दे दीजिए।” रॉय ने अपनी मां, बहन और पत्नी के साथ पहले भी हिंसक व्यवहार करने की बात कबूल की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी की सास ने पहले कालीघाट पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ अपनी पत्नी के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार करने की शिकायत दर्ज कराई थी।

Share this:

Latest Updates