Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कोलकाता की ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर की कहानी कंपा देगी आपकी रूह, जानिए…

कोलकाता की ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर की कहानी कंपा देगी आपकी रूह, जानिए…

Kolkata news : हैवन और दरिंदे दोनों आदमी में ही छुपे होते हैं। जब वे प्रबल होते हैं तो आदमी दरिंदगी की हद से गुजर जाता है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की कहानी इसका सबूत बनकर आज हमारी आंखों के सामने जीवंत बन गई है।

मौत के घाट उतारने से पहले घोंटा गया गला 

डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसे मौत के घाट उतारने से पहले गला घोंटा गया था। चार पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया है कि गला घोंटने के कारण उसका थायरॉयड कार्टिलेज टूट गया था और उसके निजी अंगों में “विकृत कामुकता” और “जननांग यातना” के कारण गहरा घाव पाया गया था। ऐसा बताया जा रहा है कि हत्या और बलात्कार की घटना संभवतः 9 अगस्त को सुबह 3 से 5 बजे के बीच हुई।उसके पेट, होंठ, उंगलियों और बाएं पैर पर चोट के निशान पाए गए। 

चीखने से रोकने के लिए दीवार पर दबाया गया था सिर

पीड़िता की नाक और मुंह दबाया गया था। उसे चीखने से रोकने के लिए उसके सिर को दीवार या फर्श में दबाया गया था। महिला के चेहरे पर खरोंच के निशान आरोपी के नाखूनों के कारण होने का अनुमान है, जो दर्शाता है कि पीड़िता ने इसका डटकर मुकाबला करने की पूरी कोशिश की थी। चीखने से रोकने के लिए मुंह और गले को लगातार दबाया गया था। गला घोंटकर दम घोंटा गया था। महिला की दोनों आंखों, मुंह और गुप्तांगों से खून बह रहा था। हालांकि, उसकी आंख में घाव का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Share this:

Latest Updates