Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की पर भड़क गए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप, कहा…

…और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की पर भड़क गए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप, कहा…

Washington news : अभी हाल में अमेरिका में हो रही संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में जेलेंस्की पीएम मोदी से मिले। जंग खत्म करने के लिए पीएम मोदी के साथ हां में हां मिलाते रहे। लेकिन, पीएम मोदी के साथ मीटिंग खत्म होते ही एक ऐसी जगह पर पहुंच गए, जो सभी को हैरान कर देगी। अब जेलेंस्की की तस्वीर देख अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भड़क उठे हैं। बता दें कि रूस-यूक्रेन के युद्ध के तीसरे साल में प्रवेश करने के साथ ही जेलेंस्की अब अमेरिका पर रूस के अंदरुनी इलाकों में वार करने में सक्षम लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल करने की अनुमति देने पर जोर डाल रहे हैं। 

वो चाहते हैं कि मैं कभी भी राष्ट्रपति न बन पाऊं : ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप जेलेंस्की को शातिर व्यक्ति बोलते हैं। ट्रंप का कहना है कि धरती पर वो एकलौते सेल्समैन हैं जो जब भी अमेरिका आते हैं हर बार 60 बिलियन डॉलर लेकर चले जाते हैं। ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की चाहते हैं कि मैं कभी भी राष्ट्रपति न बन पाऊं। वो कमला हैरिस को ही राष्ट्रपति देखना चाहते हैं। कमला हैरिस यूक्रेन को पैसा और हथियार दोनों दे रही हैं। ट्रंप ने कहा कि अगर मैं राष्ट्रपति बन गया तो जेलेंस्की को बुलाऊंगा और सीधे पुतिन के सामने बैठा दूंगा। मैं जेलेंस्की से बोलूंगा कि जंग खत्म करो।

Share this:

Latest Updates