Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कभी टीवी स्टार क्रिस्टल और करण के रिश्तों की खूब होती थी चर्चा, अब क्रिस्टल ने…

कभी टीवी स्टार क्रिस्टल और करण के रिश्तों की खूब होती थी चर्चा, अब क्रिस्टल ने…

Mumbai news : एक समय क्रिस्टल डिसूजा और करण टैकर की आपसी रिलेशन को लेकर खूब चर्चा होती थी। याद कीजिए, दोनों 2011 के टेलीविज़न शो एक हज़ारों में मेरी बहना है में अपनी अद्भुत केमिस्ट्री के लिए जाने जाते हैं। शो के दौरान, उनके डेटिंग के बारे में बहुत सी अटकलें लगाई गई थीं। अब क्रिस्टल ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है। कहा कि वे अब संपर्क में नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके बीच किस तरह का रिश्ता था। 

अच्छे दोस्त का रिश्ता निभाया 

एक बातचीत में कहा, “मैं ईमानदारी से नहीं जानती। हां, हमने सह-कलाकार और सबसे अच्छे दोस्त होने का रिश्ता साझा किया। हम दो लोग कई चीज़ों के लिए एक-दूसरे पर निर्भर थे। लेकिन क्या यह रिश्ता वैसा था जैसा दुनिया इसे परिभाषित करती है? मुझे नहीं पता। तो, हाँ और नहीं।”  एक्ट्रेस ने कहा, ‘लोगों ने मुझे बहुत सारी सलाह दी हैं और वे अब भी देते हैं। वे कहते हैं मैं काली हूं। मुझे सलाह दी गई कि मुझे दूध से नहाना चाहिए ताकि मेरी त्वचा गोरी दिखे।’उन्होंने कहा, ‘मेरी आंखें हरी हैं। बता दें कि टेलीविजन अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा ने 2007 में ‘कहे ना कहे’ शो में किंजल की भूमिका के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। पिछले कुछ सालों में क्रिस्टल ने ‘क्या दिल में है’ में तमन्ना, ‘कस्तूरी’ में नवनीत, ‘सात फेरे: सलोनी का सफ़र’ में सारा, ‘किस देश में है मेरा दिल’ में वीरा, ‘बात हमारी पक्की है’ में तारा और ‘बेलन वाली बहू’ की भूमिकाएँ निभाई हैं।

Share this:

Latest Updates