Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dormant Monsoon : झारखंड में फिर सोने चला गया मानसून, चार दिन…

Dormant Monsoon : झारखंड में फिर सोने चला गया मानसून, चार दिन…

Jharkhand Update News, Ranchi, Again Monsoon Became Dormant, No Rain In Coming 4 Days : पिछले सप्ताह कुछ-कुछ बारिश देने के बाद एक बार फिर मानसून सोने चला गया है। वह बिल्कुल निष्क्रिय पोजिशन में ठहर गया है। रांची मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 दिन बारिश होने की कहानी उम्मीद नहीं दिख रही है। केवल बंगाल से सटे इलाके में बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, राज्य में अगले चार दिनों तक मॉनसून कमजोर रहने वाला है। यही वजह है कि लोगों को बारिश के लिए मौसम बदलने का इंतजार करना होगा। अगले 24 घंटों में पलामू प्रमंडल को छोड़कर पूरे राज्य में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

बिहार से गुजर रहा मानसून टर्फ 

इन दिनों झारखंड से मानसून टर्फ उत्तर की ओर बिहार से होकर गुजर रहा है। यह गोरखपुर, पटना, बांकुड़ा, दीघा होते हुए दक्षिण में मध्य खाड़ी तक स्थित है। इस वजह से बंगाल से सटे झारखंड के जिलों में कहीं कहीं बारिश होने का पूर्वानुमान है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

पिछले 24 घंटे में पश्चिमी सिंहभूम में सबसे अधिक बारिश

बीते 24 घंटे में बारिश की बात करें तो सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम और आसपास में हुई। यहां 73.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि चक्रधरपुर में 39.2, सरायकेला-खरसांवा में 37.4, रामगढ़ में 28.4, जमशेदपुर में 26.6 धनबाद 25.4, साहिबगंज में 22.5, खूंटी में 19.2, पूर्वी सिंहभूम में 12.2, लोहरदगा में 11.8 मिमी बारिश हुई। राजधानी में 4.6 मिमी बारिश हुई। रांची में अब तक इस सीजन में 487.2 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य 776.3 मिमी से 37 फीसदी कम है।

Share this:

Latest Updates