Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Girls Problem : हॉस्टल से निकलकर पैदल रांची DC से मिलने चल दीं छात्राएं..

Girls Problem : हॉस्टल से निकलकर पैदल रांची DC से मिलने चल दीं छात्राएं..

Jharkhand Update News, Ranchi, Hostel Girls Of Kasturba School Reached DC Office & Expressed Problems : झारखंड की राजधानी रांची के मांडर स्थित कस्तूरबा स्कूल की सौ से अधिक छात्राएं रोते हुए कैंपस से बाहर निकलीं। वे रांची डीसी से मिलने मांडर से पैदल निकल गईं। वे स्कूल की व्यवस्था से नाराज थीं। उनका कहना है शिक्षकों के अभाव में पढ़ाई भी नहीं होती। खाने की भी व्यवस्था सही नहीं है। इसी वजह से वे रांची डीसी से मिलने निकलीं।

पुलिस की नजर पड़ी तो…

देर शाम छात्राओं को हॉस्टल से बाहर रहने पर पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस ने पुलिस ने छात्राओं को रोका। उसके बाद सभी को थाने ले आया गया। यहां छात्राओं ने पूरी बात बताते हुए रांची डीसी को बुलाने की जिद पर अड़ गईं। इसकी जानकारी मांडर बीडीओ सुलेमान मुंडरी को दी गई। जानकारी मिलते ही वे थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के साथ मिलकर छात्राओं को समझाया। फिर उन्हें रात करीब 10 बजे बस से हॉस्टल पहुंचाया।

BDO से क्या कहा छात्राओं ने

थाना में मांडर बीडीओ सुलेमान मुंडरी को छात्राओं ने पूरी बात बताई। छात्राओं ने थाने में बताया कि शिक्षकों के अभाव में पढ़ाई नहीं हो पा रही है। केवल दो विषय की पढ़ाई होती है। सुबह का नाश्ता कब मिलेगा यह भी पता नहीं चलता है। छात्राओं के लिए निर्धारित मेन्यू का भी पालन नहीं किया जाता है। अगर किसी भी मामले में शिकायत करते हैं तो उन्हें दंडित किया जाता है। छात्राओं ने बीडीओ को बताया कि बीते 27 जुलाई को शिकायत करने पर 10वीं कक्षा की छात्राओं को चार घंटे तक धूप में खड़ा रखा गया था।

28 अगस्त को होगा समस्या का समाधान

छात्राओं का कहना था कि छात्रवृत्ति भी नहीं मिल रही है। कभी-कभी खाने में भी समस्याएं हो जाती हैं। छात्राओं की इस शिकायत पर मांडर के बीडीओ सुलेमान मुंडरी ने कहा कि इनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। शिक्षकों की कमी और आंतरिक व्यवस्था से छात्राएं नाराज थीं। 28 अगस्त को बैठक कर मॉनिटरिंग कमेटी बनाई जाएगी जो आंतरिक व्यवस्था पर नजर रखेगी।

Share this:

Latest Updates