
Dhanbad news: सामाजिक संस्था केयर एंड सर्व एवं ई टू ई क्लासेज जे सी मल्लिक रोड की ओर से 24 सितंबर 2023 से शहर के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले जरूरतमंद मेधावी छात्रों को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने के लिए CS 40 योजना शुरू किया गया था। इस योजना के तहत चयनित छात्र-छात्राओं को वर्षों से लगातार नियमित कोचिंग एवं टेस्ट सीरीज का लाभ दिया जा रहा है। संस्थान की ओर से पढ़ाया जा रहे छात्र-छात्राओं में से छात्रा अंकिता दत्त ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से आयोजित 12वीं विज्ञान की परीक्षा में राज्य में अव्वल हुई हैं। वहीं कोलाकुसमा प्लस टू उच्च विद्यालय की छाbbmkuरिया कुमारी में 12वीं विज्ञान के जिला टॉपर की सूची में तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई। छात्र अभिषेक रवानी में 12वीं विज्ञान परीक्षा में 89% अंक प्राप्त कर धनबाद प्राण जीवन एकेडमी टॉपर हुए है। सुरभि कुमारी ने 12वीं विज्ञान में 381 अंक प्राप्त कर बस महिला कॉलेज टॉपर बनी। इसके साथ ही की 40 के तहत पढ़ाई करने वाले दर्जनों छात्र-छात्राओं ने 12वीं विज्ञान के परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। कई छात्रों का जेईई मेन में सफलता मिली है वहीं जेईई एडवांस्ड में भी उनका अच्छा परिणाम होने की संभावना है। सफल छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह रविवार को ई टू ई क्लासेस में आयोजित किया गया। इसमें स्टेट टॉपर अंकित दत्त को केयर एंड सर्व फाउंडेशन की ओर से ₹5100 का चेक, 12वीं विज्ञान में जिला टॉपर की सूची में तीसरे स्थान पर रिया कुमारी को₹2500 का चेक, 12वीं विज्ञान में धनबाद प्राण जीवन एकेडमी टॉपर अभिषेक रवानी को ₹1500 का चेक, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय आमताल के टॉपर वैभव प्रमाणिक को ₹1500 का चेक, प्लस टू हाई स्कूल कर्माटांड़ की टॉपर निशा कुमारी को ₹1100 का चेक, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोला कुसमा के सेकंड टॉपर शिवम कुमार गुप्ता को ₹1100 का चेक एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में संस्था के संरक्षक सह bbmku धनबाद के रजिस्टर डॉक्टर धनंजय कुमार सिंह, संस्था के सदस्य सह रुसा कोऑर्डिनेटर डॉक्टर संजय कुमार सिंह संस्था के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह सचिव अजय कुमार चौधरी, नीलकमल खवास CS-40 के कोऑर्डिनेटर समीर सरकार, उपाध्यक्ष संजय कुमार एवं अखिलेश कुमार, कार्यकारी सदस्य प्रभात रंजन, संयुक्त सचिव अभय कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।



