Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बंगाल की खाड़ी में 5.1 तीव्रता का भूकम्प

बंगाल की खाड़ी में 5.1 तीव्रता का भूकम्प

Kolkata news : बंगाल की खाड़ी में रविवार सुबह 09 बजकर 12 मिनट पर भूकम्प के जोरदार झटके महसूस किये गये। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गयी। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकम्प विज्ञान केन्द्र के अनुसार भूकम्प का केन्द्र बंगाल की खाड़ी में 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। सुनामी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

भूकम्प का केन्द्र केन्द्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप के पास समुद्र तल के 10 किलोमीटर गहराई में था 

अमेरिका के यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकम्प का केन्द्र केन्द्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह के परका गांव से 135 किमी दूर समुद्र तल से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब बंगाल की खाड़ी में भूकम्प के झटके महूसस किये गये हैं। इस साल अप्रैल महीने में भी यहां 4.2 तीव्रता के भूकम्प के झटके महसूस किये गये थे।

Share this:

Latest Updates