Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड को पूरी तरह बर्बाद किया : शिवराज सिंह चौहान 

हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड को पूरी तरह बर्बाद किया : शिवराज सिंह चौहान 

Ranchi news : केन्द्रीय मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के भाजपा प्रभारी शिवराज सिंह चौहान रविवार को रांची से मध्य प्रदेश के विदिशा लोकसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो गये। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोग इस बार भाजपा को वोट देने जा रहे हैं। साथ ही, कहा कि यह चुनाव राज्य को बचाने का चुनाव है। मौजूदा गवर्नमेंट ने स्टेट को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है।

हम झारखंड में अच्छा कर रहे हैं

शिवराज ने कहा, ‘हम झारखंड में अच्छा कर रहे हैं। स्थानीय लेवल पर भी टीम शानदार काम कर रही है। मौजूदा सरकार ने राज्य को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। यह स्टेट को बचाने का चुनाव है। आये दिन यहां से नगदी बरामद की जाती है। आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि मतदाता इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट करने जा रहे हैं। विदिशा जाने की बाबत उन्होंने कहा कि हमारा निर्वाचन क्षेत्र मेरे लिए एक परिवार की तरह है। कई सालों से लोगों का रिश्ता कायम है। आज वहां जाकर दीदियों से भी मुलाकात करूंगा। 

हम पीएम मोदी की इच्छा पूरी करने की कोशिश कर रहे 

हमलोग बस प्रधानमंत्री मोदी की इच्छा को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को रांची में भाजपा की सदस्यता दिलवायी। इस दौरान उन्होंने झामुमो पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब यह पार्टी परिवारवाद से हट कर पति-पत्नी की पार्टी बन कर रह गयी है। इससे पहले उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक कर आगामी चुनाव पर चर्चा की।

Share this:

Latest Updates