Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हिमाचल प्रदेश में भूकम्प के झटके, मंडी में कांपी धरती

हिमाचल प्रदेश में भूकम्प के झटके, मंडी में कांपी धरती


Shimla News : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भूकम्प के झटके लगे हैं। रविवार सुबह मंडी जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में भय का माहौल बन गया। मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला के अनुसार भूकम्प की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गयी और इसका केन्द्र मंडी जिले में 31.48 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.95 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।
भूकम्प के झटके सुबह 08 बज कर 42 मिनट पर आये और कुछ सेकेंड तक महसूस किये गये। इसका केन्द्र मंडी में जमीन की सतह से 07 किलोमीटर नीचे रहा। हालांकि, इसकी तीव्रता कम होने के कारण जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Share this:

Latest Updates