Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ईडी ने एसडीपीआई के 12 दफ्तरों पर देशभर में छापेमारी की

ईडी ने एसडीपीआई के 12 दफ्तरों पर देशभर में छापेमारी की

New Delhi News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आॅफ इंडिया (एसडीपीआई) से जुड़े 12 ठिकानों पर छापेमारी की है। केन्द्रीय जांच एजेंसी की यह छापेमारी एसडीपीआई मुख्यालय समेत दिल्ली में दो जगहों पर चल रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि ईडी ने एसडीपीआई के करीब 12 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। केन्द्रीय जांच एजेंसी की यह छापेमारी नयी दिल्ली, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, तमिलनाडु के चेन्नई, झारखंड में पाकुड़, केरल में एसडीपीआई मुख्यालय तिरुवनंतपुरम और मलप्पुरम, कर्नाटक के बेंगलुरु, आंध्र प्रदेश के नांदयाल, महाराष्ट्र के ठाणे, पश्चिम बंगाल के कोलकाता और राजस्थान के जयपुर में चल रही है।

जानकारी के मुताबिक ईडी की छापेमारी प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट आॅफ इंडिया (पीएफआई) की सहयोगी संस्था सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आॅफ इंडिया के प्रेसिडेंट एम. के फैजी की गिरफ्तारी के उपरांत हुई पूछताछ के बाद की जा रही हैं। फैजी को ईडी ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था, जिसको पटियाला हाउस कोर्ट में 06 दिन की रिमांड पर भेज दिया था। पीएफआई से सम्बन्धित यह 27वीं गिरफ्तारी है।

Share this:

Latest Updates