Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चुनाव आयोग जल्द लॉन्च करेगा ‘ईसीआईनेट’, 40 ऐप्स होंगे समाहित

चुनाव आयोग जल्द लॉन्च करेगा ‘ईसीआईनेट’, 40 ऐप्स होंगे समाहित

आगामी बिहार चुनाव के पहले किया जा सकता है लॉन्च, इसमें सीविजिल ऐप, वोटर हेल्पलाइन ऐप, वोटर टर्नआउट जैसे ऐप्स हैं शामिल

New Delhi news : चुनाव आयोग (ईसीआई) एक नयी डिजिटल पहल के तहत ‘ईसीआईनेट’ नामक एक सिंगल-पॉइंट प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की तैयारी में है, जो 40 से अधिक मौजूदा वेब और मोबाइल आधारित आईटी ऐप्स को समाहित करेगा। इसमें सीविजिल ऐप, वोटर हेल्पलाइन ऐप, वोटर टर्नआउट ऐप जैसी ऐप्स शामिल हैं। इस कदम का उद्देश्य नागरिकों, चुनाव अधिकारियों, राजनीतिक दलों और नागरिक समाज के लिए एक सुगम, एकीकृत और उपयोगकर्ता-अनुकूल अनुभव प्रदान करना है। सम्भावना है कि इसे आनेवाले बिहार चुनाव के पहले ही लॉन्च कर दिया जायेगा।

ईसीआईनेट को चुनाव संबंधी सभी सेवाओं के लिए एकमात्र सहयोगी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे उपयोगकर्ताओं को कई ऐप डाउनलोड करने और विभिन्न लॉगिन याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी।

चुनाव आयोग का कहना है कि प्लेटफॉर्म मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की परिकल्पना है। उन्होंने इसे मार्च 2025 में आयोजित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओज) के सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया था। चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

ईसीआईनेट के माध्यम से नागरिक अपने स्मार्टफोन या डेस्कटॉप से चुनावी जानकारी तक सरलता से पहुंच सकेंगे। डेटा केवल अधिकृत ईसीआई अधिकारियों द्वारा दर्ज किया जायेगा, जिससे इसकी प्रामाणिकता सुनिश्चित होगी। किसी विवाद की स्थिति में विधिक फॉर्मों में दर्ज प्राथमिक डेटा ही मान्य माना जायेगा।

यह प्लेटफॉर्म 100 करोड़ से अधिक मतदाताओं और 10.5 लाख से अधिक बीएलओ, 15 लाख बीएलए, 45 लाख पोलिंग ऑफिशियल्स, 15,597 एईआरओ, 4,123 ईआरओ और 767 डीईओ को लाभ पहुंचायेगा।

ईसीआईनेट में समाहित किये जानेवाले 40 ऐप्स में  एफिडेविट पोर्टल, इंडिया ए वेब, रिजल्ट्स वेबसाइट, इलेक्शन24 (आर्काइव), ईसीआई एसवीईईपी, ईसीआई वेबसाइट, फेमबोसा, वॉइसनेट, मिथ वर्सेस रिएलिटी, इलेक्शन ट्रेंड्स टीवी, सीविजिल पोर्टल, ईएमएस, आरटीआई पोर्टल, एनकोर, मीडिया वाउचर, सुविधा पोर्टल, ऑब्जर्वर पोर्टल, इलेक्शन प्लानिंग, आईईएमएस, पीपीआरटीएमएस, ईरोनेट 2.0, वोटर्स सर्विस पोर्टल, सर्विस वोटर्स पोर्टल, ईटीपीबीएमएस, एनजीएसपी, इलेक्टोरल सर्च, ईरोनेट ऐप, बीएलओ ऐप, सीविजिल ऐप, डिसाइडर ऐप, एनकोर नोडल ऐप, ईएसएमएस ऐप, इन्वेस्टिगेटर ऐप, केवाईसी ऐप, मॉनिटर ऐप, ऑब्जर्वर ऐप, सक्षम ऐप, सुविधा ऐप, वोटर हेल्पलाइन ऐप, वोटर टर्नआउट ऐप शामिल हैं।

Share this:

Latest Updates