Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

EMPLOYMENT : इंटर पास हैं तो इंडियन नेवी में करे सर्विस, मिलेगी बंपर सैलरी, 2500 पदों पर होनी है बहाली

EMPLOYMENT : इंटर पास हैं तो इंडियन नेवी में करे सर्विस, मिलेगी बंपर सैलरी, 2500 पदों पर होनी है बहाली

Unemployed (बेरोजगारों) के लिए बड़ा मौका। यदि इंडियन नेवी में जाकर देश की सेवा करनी है तो आपके लिए योग्यता के अनुसार नौकरी का दरवाजा खुला है। अगर आप इंटर हैं और बेरोजगार हैं तो इंडियन नेवी में नौकरी कर उठाएं बंपर सैलरी। इंडियन इंडियन नेवी ने सेलर और आर्टिफिशर के 2500 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास उम्मीदवार 29 मार्च 2022 यानी आज से इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर 5 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। याद रखें तीन चरणों की परीक्षा से गुजरने के बाद यदि आप योग्य पाए गए तो आपको इंडियन नेवी में नौकरी मिलेगी।

सिलेक्शन प्रोसेस के तीन स्टेज

पहला चरण : दोनों पदों के लिए एक कॉमन लिखित परीक्षा होती है। पेपर हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आते हैं। इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाते हैं। एक घंटे चलने वाली इस परीक्षा में सभी सवाल अंग्रेजी, साइंस, मैथ और जनरल अवेयरनेस से पूछे जाते हैं। सभी प्रश्न 12वीं स्तर के होते हैं।
दूसरा चरण : सिलेक्शन के दूसरे स्टेज में फिजिकल टेस्ट देना पड़ता है। शारीरिक रूप से हर पैमाने पर खरा उतरना होता है।

तीसरा चरण : दोनों स्टेज में पास होने वाले कैंडिडेट्स को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा जाता है। इसमें पास होने वालों की मेरिट लिस्ट देखते हुए चयन किया जाता है।

एज एंड क्वालिफिकेशन

इंडियन नेवी की भर्ती में शामिल होने के लिए उमीदवारों की डेट ऑफ बर्थ कि 01 अक्टूबर 2002 से 31 जुलाई 2005 के बीच होनी जरूरी है। न्यूनतम योग्यता मैथ और फिजिक्स के साथ 12वीं पास है।
आर्टिफिसिर अप्रेंटिस पोस्ट के लिए 12वीं में 60% अंक स्कोर करना जरूरी है।

इस तरह करें ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले joinindiannavy.gov.in लिंक को क्लिक करें।

ऑफिशियल वेबसाइट का मुख्य पेज ओपन हो जाएगा।

मुख्य पेज पर इंडियन नेवी ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।

नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको अपनी पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।

सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन को क्लिक करें। इसके बाद आप का आवेदन फॉर्म पूर्ण हो जाएगा।

भविष्य के लिए आवेदन फॉम की एक कॉपी, प्रिंट या PDF अपने पास सेव कर रख लें।

Share this:

Latest Updates