Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

EMPLOYMENT : झारखंड के सिमडेगा केंद्रीय विद्यालय में कॉन्ट्रैक्ट पर होगी शिक्षकों की बहाली, डायरेक्ट इंटरव्यू…

EMPLOYMENT : झारखंड के सिमडेगा केंद्रीय विद्यालय में कॉन्ट्रैक्ट पर होगी शिक्षकों की बहाली, डायरेक्ट इंटरव्यू…

Jharkhand में स्कूल शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले योग्यता धारी बेरोजगारों के लिए अच्छा अवसर। राज्य के सिमडेगा केंद्रीय विद्यालय में अंशकालीन संविदा के आधार पर शिक्षकों और कंप्यूटर ट्रेनर की भर्ती की जानी है। प्राइमरी, ट्रेंड ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट टीचर के अलावा कंप्यूटर ट्रेनर के पद पर भर्ती की जानी है। यह भर्ती डायरेक्ट इंटरव्यू के जरिये होगी। केंद्रीय विद्यालय सिमडेगा ने इसके लिए तिथि की घोषणा कर दी है। स्कूल की तरफ से इसके लिए विज्ञापन जारी किया गया है, जिसमें यह साफ है कि भर्ती अंशकालीन संविधा आधार पर होगी।

मार्च के पहले सप्ताह में होगी बहाली

केंद्रीय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले महीने यानी मार्च के पहले सप्ताह में ही इन पदों पर भर्तियां की जानी है। विद्यालय की ओर से कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए शिक्षकों का पैनल तैयार करने के लिए अंशकालीन संविदा आधार पर रिक्तियों के मुताबिक साक्षात्कार का आयोजन किया जाना है। इसके लिए निर्धारित तिथि को सुबह 9 बजे से इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

इंटरव्यू का शेड्यूल

प्राथमिक शिक्षक और कंप्यूटर प्रशिक्षक- 2 मार्च। गणित और संस्कृत विषय के लिए प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक पद के लिए साक्षात्कार – 2 मार्च। गणित, हिंदी, जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान और कंप्यूटर साइंस के लिए स्नातकोत्तर शिक्षक पद के लिए साक्षात्कार – 2 मार्च।

क्या चाहिए योग्यता

प्राथमिक शिक्षकों के लिए साक्षात्कार के समय बी.एल.एड, डी.एल.एड, बी.एड, जे.बी.टी और CTET (Level-1) उत्तीर्ण होना जरूरी है। पात्रता और अन्य मानदंडों के लिए केवि की ऑफिशियल वेबसाइट देखें। इच्छुक अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय सिमडेगा की ऑफिशियल वेबसाइट https://simdega.kvs.ac.in पर जाकर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Share this:

Latest Updates