Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Encounter : आतंकियों से भीषण मुठभेड़ में तीन जवान हो गए शहीद, तेजी से सर्च अभियान जारी

Encounter : आतंकियों से भीषण मुठभेड़ में तीन जवान हो गए शहीद, तेजी से सर्च अभियान जारी

National News Update, Jammu Kashmir, Kulgam, 3 Jawans Martyred In Encounter : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार शाम को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर में सेना के 3 जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए श्रीनगर के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान तीनों की देर रात मौत हो गई। सेना की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गई है।

तीन आतंकियों के छिपे होने की मिली थी खबर

अधिकारियों के मुताबिक, कुलगाम के हल्लन मंजगाम जंगल में 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें 3 जवान घायल हो गए। आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

5 मई को हुए थे 5 जवान शहीद 

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी में 5 मई को आतंकियों के साथ एनकाउंटर में 5 जवान शहीद हो गए थे। कांडी के जंगलों में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना पर सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फायरिंग शुरू हो गयी, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए थे।

Share this:

Latest Updates