Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Inhumanity : मत पढ़िए यह खबर, पत्नी से ऐसी हैवानियत, पति है कि कसाई, जानिए क्या किया…

Inhumanity : मत पढ़िए यह खबर, पत्नी से ऐसी हैवानियत, पति है कि कसाई, जानिए क्या किया…

Himachal Pradesh Update News, Bilaspur, Husband Treated Wife Brutally : दुनिया में सबसे करीबी रिश्ता पति-पत्नी का ही माना जाता है। भारतीय संस्कृति में अर्धनारीश्वर की परिकल्पना दोनों की शक्ति के पूरक होने की पुष्टि करती है। हमारे यहां तो देवता की शक्ति की पूरक भी नारी शक्ति है। जब पति पत्नी के साथ अमानवीय और क्रूर व्यवहार करने लगे तो उसके जीवन में इससे बड़ा और क्या कलंक हो सकता है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से सामने आया है। यहां पर एक पति ने हैवानियत की हद पार कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी पति फरार है।

प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन

जानकारी के अनुसार, आरोपी पति ने पत्नी को जहां शारीरिक रूप से बड़ी चोट पहुंचाई, वहीं उसे मानसिक रूप से भी तोड़ डाला। आरोप है कि पति ने पहले अपनी पत्नी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में बेलन डाल दिया। इस हैवानियत को अंजाम देने के बाद महिला का पति मौके पर से फरार हो गया।

बेटे ने पुलिस थाने जाकर दर्ज कराई शिकायत

महिला के बेटे ने पुलिस चौकी पहुंच कर पुलिस को शिकायत दी। बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसकी मां के साथ मारपीट की। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला गंभीर है। पुलिस टीम ने तुरंत इसकी जानकारी महिला पुलिस थाना को दी और घायल महिला को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। इसके लिए पुलिस की टीम बना दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति स्कूटी से फरार हुआ है। पुलिस को उसकी स्कूटी मिल गई, लेकिन अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में नहीं आया है।

Share this:

Latest Updates