Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए किया नॉमिनेशन, सोनिया गांधी से भी मांगा समर्थन

झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए किया नॉमिनेशन, सोनिया गांधी से भी मांगा समर्थन

Jharkhand (झारखंड) की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने 24 जून को NDA की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। मौके पर PM मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा बीजू जनता दल और YSR कांग्रेस के नेता भी मौजूद रहे। द्रौपदी मुर्मू ने 4 सेटों में नामांकन दाखिल किया गया।

29 जून नामांकन की अंतिम तिथि

द्रौपदी मुर्मू की राष्ट्रपति उम्मीदवारी के लिए PM मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, ललन सिंह, पशुपति पारस, रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद प्रस्तावक रहे। नामांकन दाखिल करने से पहले मुर्मू ने संसद में महात्मा गांधी, डॉ अंबेडकर और बिरसा मुंडा की मूर्तियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 29 जून को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।

विपक्षी नेताओं को फोन कर मांगा समर्थन

द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित प्रमुख विपक्षी नेताओं को फोन किया। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने नामांकन से पहले व्यक्तिगत रूप से सभी से बात की और समर्थन मांगा। 

Share this:

Latest Updates