Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोतिहारी में स्वर्णकार संघ की कार्यकारिणी का विस्तार

मोतिहारी में स्वर्णकार संघ की कार्यकारिणी का विस्तार

Motihari News : पूर्वी चंपारण स्वर्णकार संघ की मासिक बैठक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार स्वर्णकार की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा कार्यकारिणी का विस्तार कर संघ को और मजबूती प्रदान करना था। इस क्रम में आधा दर्जन से अधिक समाज के लोग संघ से जुड़े। इसमें जितेंद्र कुमार, शिवशंकर सर्राफ, दिनेश कुमार, रोहित कुमार, हैप्पी, तेजप्रकाश कुमार एवं कन्हैया कुमार शामिल थे। संघ के वरीय पदाधिकारीयों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया। फिर दूसरे एजेंडा के अनुसार, आगे तीन माह के कार्यक्रमों पर विचार विमर्श कर कार्यक्रम तय किए गए। जिसमें समाज के वंचित लोगों के लिए बहुत सारे संघ एवं प्रशासन द्वारा मिलने वाले सुविधाओं के लिए कैंप लगाकर सुविधा प्रदान कराने के लिए सहमति बनी।

इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष दीपक कुमार सर्राफ, धीरज सर्राफ, महामंत्री सुधीर कुमार गुप्ता, सचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष संजय सर्राफ, सह सचिव राजीव कुमार राजू, अर्जुन कुमार, रंजन कारीगर, संगठन सचिव रंजन कुमार सोनी, सूरज सर्राफ आदि उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सुधीर गुप्ता ने दी।

Share this:

Latest Updates