Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोतिहारी में ट्रक के ठोकर से बच्चे की मौत, सड़क जाम

मोतिहारी में ट्रक के ठोकर से बच्चे की मौत, सड़क जाम

Sugauli News (Motihari) : प्रखंड अंतर्गत सुगांव-तुरकौलिया रोड पर हुए सड़क हादसे में एक दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बताया जाता है कि सोमवार को पूजा को लेकर बच्चा घर से मंदिर पूजा करने के लिए जा रहा था, तभी तुरकौलिया की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रक के चपटे में आ गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

इस घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिजन दौड़े-दौड़े पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। मृतक बच्चे का नाम माही कुमार है। वह लक्ष्मण पासवान का पुत्र था। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क जाम समाप्त कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Share this:

Latest Updates