Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नहीं रहे चिठ्ठी आयी है फेम गजल गायक पंकज उधास 

नहीं रहे चिठ्ठी आयी है फेम गजल गायक पंकज उधास 

Fame Ghazal singer Pankaj Udhas is no more, Bollywood update, Mumbai update, Mumbai news: अपनी जादुई आवाज से गीत-गजल प्रेमियों के दिलों पर राज करनेवाले गायक पंकज उधास नहीं रहे। खबर स्तब्ध कर देनेवाली है, लेकिन सच है। उनका निधन हो गया है। वह 72 साल के थे। यह जानकारी उनके बेटी ने दी है। उन्होंने मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। पंकज उधास के निधन से संगीत जगत में शोक छा गया है।

फिल्म “नाम” में “चिठ्ठी आयी है…”गाना से पंकज उदास चर्चा में आये थे। ”चांदी जैसा रंग हो तेरा सोने जैसे बाल..” गजल गानेवाले पंकज उधास की आवाज हमेशा के लिए शांत हो गयी है। पंकज की बेटी नायब उधास ने अपनी एक पोस्ट में लिखा…”हमें आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है।” पिछले दस दिन से उनका इलाज चल रहा था। पंकज उधास का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जायेगा।

पंकज उधास ने छह साल की उम्र में संगीत की दुनिया में अपना करियर शुरू किया था। गायन का संस्कार उन्हें अपने घर से ही मिला था। उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा और यहीं के होकर रह गये। पंकज उधास के निधन पर भजन गायक अनूप जलोटा, गायक शंकर महादेवन और अन्य मशहूर हस्तियों ने भी दुख व्यक्त किया है।

Share this:

Latest Updates