Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड से कांग्रेस को झटका, सांसद गीता कोड़ा बीजेपी में शामिल 

झारखंड से कांग्रेस को झटका, सांसद गीता कोड़ा बीजेपी में शामिल 

Ranchi news, Jharkhand news, chaibasa News : लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा भाजपा में शामिल हो गयी हैं। गीता राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं। गीता पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा से सांसद हैं। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का यह मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। गीता ने भाजपा कार्यालय में बाबूलाल मरांडी के सामने पार्टी की सदस्यता ली।

जानकारी के मुताबिक वह राज्य में कांग्रेस पार्टी द्वारा किये गये गठबंधन से खुश नहीं थीं। भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी आलाकमान को भेज दिया था। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले गीता के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को नुकसान होगा।

इसके पहले, इंडिया ब्लॉक के सदस्यों के बीच मतभेदों को उजागर कर, भाजपा झारखंड अध्यक्ष मरांडी ने पूछा कि क्या यह गठबंधन अस्तित्व में है और इस भ्रष्ट लोगों का एक सम्मेलन बताया था। बंगाल और पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करने के ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के हालिया कदमों का ज्रिक कर मरांडी ने कहा था, भारत का गठबंधन अस्तित्व में नहीं था और भविष्य में भी यह अस्तित्व में नहीं आयेगा। ममता कह रही हैं कि पश्चिम बंगाल में लेफ्ट और कांग्रेस को कोई सीट नहीं देंगी। केजरीवाल ने भी पंजाब और हरियाणा पर अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि वह सीट शेयरिंग नहीं करनेवाले हैं। 

Share this:

Latest Updates