Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

फरीदाबाद पुलिस ने चार पाकिस्तानियों को भेजा वापस

फरीदाबाद पुलिस ने चार पाकिस्तानियों को भेजा वापस

Faridabad news : पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केन्द्र सरकार के आदेश के बाद पुलिस ने जांच कर चार पाकिस्तान के नागरिकों को बाहर का रास्ता दिखाया है। यह लोग फरीदाबाद में मेडिकल वीजा पर आए थे। प्रशासन गलत तरीके से फरीदाबाद में रहने वाले विदेशी नागरिकों के लिए लगातार सर्च अभियान चला रही है।

शनिवार को पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस ने फरीदाबाद में रहने वाले सभी पाकिस्तानी नागरिकों की सूची पहले से ही तैयार कर रखी है। इसके अलावा शरणार्थी वीजा लेकर रहने वाले लोगों की सूची अलग से है। उन्होंने बताया कि पहलगाम हमले के बाद पुलिस ने जांच कर चार पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर का रास्ता दिखाया है। पुलिस ने जिन चार पाकिस्तानी लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया है, वह मेडिकल वीजा लेकर भारत आए थे और फरीदाबाद के अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे थे। फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि फरीदाबाद में गलत तरीके से रहने वाले विदेशी नागरिकों को पकड़ेन के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। फरीदाबाद में अभी तक किसी विदेशी नागरिक का गलत तरीके से रहने का कोई मामला सामने नहीं आया है।

उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री सैनी ने 26 अप्रैल को एक उच्च स्तरीय बैठक कर हरियाणा के सभी जिला के डीसी और एसपी को गृह मंत्रालय के निदेर्शों का पालन सख्ती के साथ पालन करने का आदेश दिया था। इसके बाद से फरीदाबाद प्रशासन एक्शन मोड़ में है।

Share this:

Latest Updates