Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड के 10 जिलों में 28 को होगी ओलावृष्टि, वज्रपात भी होगा

झारखंड के 10 जिलों में 28 को होगी ओलावृष्टि, वज्रपात भी होगा

Ranchi news : झारखंड के 10 जिलों में रविवार को ओलावृष्टि, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर की गति से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 28 अप्रैल से दो-तीन मई तक राज्य भर में तेज हवा, गर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि होने की आशंका है। यह स्थिति बंगाल की खाड़ी से झारखंड में नमी के प्रवेश करने से बनी है। मौसम में होनेवाले इस बदलाव की वजह से झारखंड के अधिकांश जिलों में लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में 05 से 10 डिग्री तक की गिरावट होगी।

मौसम खराब होने पर बरतें यह सावधानी

मौसम विभाग ने गर्जन और वज्रपात की स्थिति में लोगों से बिजली के खम्भों के पास नहीं रहने, ऊंचे स्थानों पर चढ़ने से बचने, टूटे-फूटे मकान के पास नहीं रहने तथा पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहने की अपील की है।

विभाग के अनुसार मौसम में यह बदलाव को काल बैसाखी के नाम से भी जाना जाता है। इसमें गर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलती हैं।

वहीं, शनिवार को रांची सहित पूरे राज्य भर में प्रचंड गर्मी महसूस की गयी। सुबह होते ही कड़ी धूप से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

शनिवार को रांची में तापमान 39.3 डिग्री, जमशेदपुर में 42.9, डाल्टेनगंज में 43.5, बोकारो में 42.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share this:

Latest Updates