Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

खनौरी बॉर्डर पर फरीदकोट के किसान की मौत

खनौरी बॉर्डर पर फरीदकोट के किसान की मौत

Chandigarh news : पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर बीते 10 माह से आन्दोलन में शामिल एक किसान की रविवार को मौत हो गयी। चार दिन पूर्व तबीयत बिगड़ने पर किसान को पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मृतक किसान की पहचान जिला फरीदकोट निवासी जग्गा सिंह (80) के रूप में हुई है। इनके पांच बेटे और एक बेटी हैं। राजिंद्र अस्पताल की तरफ से जारी की गयी जानकारी के अनुसार 8 जनवरी को सीने में दर्द के चलते जग्गा सिंह को अस्पताल में लाया गया था, जहां रविवार की सुबह उनकी मौत हो गयी। अस्पताल प्रबंधन ने शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए परिजनों को सूचित कर दिया है।

इससे पूर्व 09 जनवरी को शम्भु बॉर्डर पर एक किसान ने सल्फास निगल कर सुसाइड कर लिया था। मृतक की पहचान तरनतारन जिले के पहूविंड गांव निवासी रेशम सिंह (55) के रूप में हुई थी। उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया था।

Share this:

Latest Updates