Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, आटोमेटिक हथियार और विस्फोटक बरामद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, आटोमेटिक हथियार और विस्फोटक बरामद

Bijapur news, Chhattisgarh news : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मद्देड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदेपारा-कोरंजेड नेशनल पार्क एरिया में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन वदीर्धारी नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया है। सर्चिंग में अब तक तीन वदीर्धारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मारे गये नक्सलियों के शव के साथ मुठभेड़ स्थल से आॅटोमेटिक हथियार सहित अन्य हथियार एवं विस्फोटक पदार्थ व नक्सल सामाग्री बरामद हुआ है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके से तीन वदीर्धारी नक्सलियों का शव बरामद हुआ है, मारे गये नक्सलियों की पहचान की जा रही है। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जाएगी।

सर्च अभियान पर निकले थे जवान

पुलिस के अनुसार जिले के नेशनल पार्क के जंगल में नक्स्लियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बल की टीम नक्सल विरोधी सर्च अभियान में 11 जनवरी को अभियान पर रवाना हुई थी। सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों को अपनी ओर बढ़ता देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन नक्सलियों को ढेर कर उनके शव बरामद कर लिए गये हैं, शव के साथ आॅटोमेटिक हथियार सहित अन्य हथियार एवं विस्फोटक पदार्थ व नक्सल सामाग्री भी बरामद किए गये हैं। मारे गये नक्सलियों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ रविवार सुबह मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

Share this:

Latest Updates