Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बाघिन जीनत का खौफ, ओडिशा और झारखंड के बाद अब बंगाल में जमाया डेरा  

बाघिन जीनत का खौफ, ओडिशा और झारखंड के बाद अब बंगाल में जमाया डेरा  

West Bengal news : बाघिन जीनत का खौफ बरकरार है। ओडिशा व झारखंड के बाद अब बंगाल के जंगलों में इसने देर जमा रखा है। ओडिशा के सिमिलिपाल के जंगलों से झारखंड होते हुए बंगाल में घुसी बाघिन ‘जीनत’ पिछले दो दिनों से पुरुलिया जिले के बांदवान इलाके के जंगल में एक किलोमीटर के दायरे में घूम रही है। बंगाल के मुख्य वन्यजीव वार्डन देबल राय ने इसकी पुष्टि की है। वन विभाग की दो टीमें उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही हैं। इनमें सुंदरबन टाइगर का दस्ता भी शामिल है।

वनकर्मियों को खूब छका रही तीन साल की जीनत

तीन साल की जीनत को पकडने को जंगलों में पिंजरे लगाए गए हैं, हालांकि अब तक वह वनकर्मियों के हाथ नहीं लगी है। नवंबर में महाराष्ट्र के ताड़ोबा-अंधारी से सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व (एसटीआर) में स्थानांतरित की गई जीनत को गत शुक्रवार सुबह बंगाल के झाडग्राम वन प्रभाग के बेलपहाड़ी रेंज के जंगल में देखा गया था। नौ दिसंबर को झारखंड के जंगलों में भटकने के बाद जीनत जमशेदपुर वन प्रभाग के चाकुलिया रेंज के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी थी और 19 दिसंबर को बंगाल के जंगलों में प्रवेश करने से पहले उसने चिरचिरा, चिकिलिगढ़, गिधिनी, परिहाटी, दुबराजपुर और शिल्दा के वनांचलों को कवर किया था।

Share this:

Latest Updates