Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सारण में पांचवीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, पांच गिरफ्तार

सारण में पांचवीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, पांच गिरफ्तार

Saran News: : सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक नौ वर्षीय स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। जलालपुर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में तीन नाबालिक व दो बालिग हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सारण क्षेत्र के डीआइजी नीलेश कुमार, वरीय आरक्षी अधीक्षक डा. कुमार आशीष, आरक्षी अधीक्षक (ग्रामीण) शिखर चौधरी और डीएसपी राजकुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

छात्रा विद्यालय से घर लौट रही थी
जानकारी के अनुसार, छात्रा विद्यालय से घर लौट रही थी, तभी पांच लड़कों ने उसे जबरन खींचकर स्कूल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद सभी आरोपित वहां से भाग गए, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया। ग्रामीण वहां पहुंचे और छात्रा की पहचान कर उसके स्वजन को सूचित किया।

ग्रामीणों की मदद से सभी पांच आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर सैंपल एकत्रित की। सारण एसएसपी डा. कुमार आशीष ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाई जाएगी। गांव में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

Share this:

Latest Updates