Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सिवान में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन की मौत

सिवान में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन की मौत

Siwan News: गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में शनिवार की अल सुबह एक तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से सभी को बाहर निकाला और सदर अस्पताल भेजा। वहां डाक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल को गंभीर स्थिति में पटना रेफर किया गया। मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के शेख मोहल्ला निवासी आजाद आलम, एहसानुल हक उर्फ बच्चू और जीबी नगर थाना क्षेत्र के हेयातपुर गांव निवासी अबरार अली के रूप में हुई है।
घायल कार चालक गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के मोहम्मद सलीम हैं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम आजाद आलम के चचेरा भाई मुराद अली को विदेश जाना था। उन्हें पटना एयरपोर्ट तक छोड़ने के लिए पड़ोस के भाई एहसानुल हक सहित तीनों पटना कार से गए। एयरपोर्ट छोड़ने के बाद वे सिवान लौट रहे थे। रात करीब दो से तीन बजे के बीच अफराद और सिसई मोड़ के समीप कार ने पीछे से खड़े ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक फरार हो गया।

Share this:

Latest Updates