Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राधिकापुर सिलीगुड़ी डीएमयू ट्रेन में लगी आग, रेल यात्रियों में मची अफरा-तफरी

राधिकापुर सिलीगुड़ी डीएमयू ट्रेन में लगी आग, रेल यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Kishanganj news : किशनगंज रेलवे स्टेशन से सटे तेघरिया रेलवे गुमटी के समीप रविवार को तकरीबन साढ़े बारह बजे राधिकापुर सिलीगुड़ी डीएमयू पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गयी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ट्रेन करीब 12 बज कर 10 मिनट पर किशनगंज रेलवे स्टेशन से खुली। ट्रेन जैसी ही तेघरिया रेल गुमटी के पास पहुंची, ट्रेन के इंजन के आगे हिस्से से धुआं निकलने लगा। इंजन के उपरी हिस्से से धुंआ निकलते देख ट्रेन के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया।

यात्री ट्रेन से कूदने लगे

डीएमयू ट्रेन में लगी आग से अफरातफरी मच गयी। यात्री ट्रेन से कूदने लगे, जिससे मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गयी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं। आग लगने की सूचना रेल कर्मी ने स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गयी। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक घटना में जान-माल की क्षति होने की सूचना नहीं है।

Share this:

Latest Updates