Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस ने वेबसाइट लॉन्च कर शुरू किया सदस्यता अभियान

स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस ने वेबसाइट लॉन्च कर शुरू किया सदस्यता अभियान

New Delhi news : कांग्रेस पार्टी की महिला इकाई ने रविवार को अपने स्थापना दिवस पर एक वेबसाइट लॉन्च की। इस वेबसाइट के माध्यम से महिला कांग्रेस देशभर में सदस्यता अभियान चलायेगी। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से महिला कांग्रेस से जुड़ने की अपील करते हुए विश्वास दिलाया कि न्याय की लड़ाई में पार्टी उनका साथ देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी महिला कार्यकर्ताओं को लीडरशिप ट्रेनिंग देकर सशक्त बनाने का काम भी करेगी।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने महिला कांग्रेस को बधाई दी

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महिला कांग्रेस को बधाई और उनके सदस्यता अभियान के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। एक संदेश में खड़गे ने कहा, ‘महिलाएं कांग्रेस संगठन की बहुत मजबूत शक्ति रही हैं। सरदार पटेल को बारदोली में ‘सरदार’ की उपाधि महिला शक्ति ने ही दी थी। कमला नेहरू, सरोजिनी नायडू, अरुणा आसफ अली, राजकुमारी अमृत कौर जैसी कई नायिकाओं ने अंग्रेजी राज को हिला दिया था।’

कांग्रेस संगठन में सोनिया गांधी के श्रम और योगदान की भी मिसाल दी जाती है

उन्होंने कहा, ‘भारत रत्न इंदिरा गांधी, जिनके द्वारा महिला कांग्रेस की स्थापना की गयी थी, उन्होंने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में अपने कामों से जो छाप छोड़ी है, उसकी मिसाल दी जाती है। कांग्रेस संगठन में सोनिया गांधी के श्रम और योगदान की भी मिसाल दी जाती है।’

Share this:

Latest Updates