Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Fire In Buses : रांची में खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी पांच बसों में एक के बाद एक लगी भयंकर आग, दूर-दूर तक…

Fire In Buses : रांची में खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी पांच बसों में एक के बाद एक लगी भयंकर आग, दूर-दूर तक…

Jharkhand Update News, Ranchi, Kantatoli Bus Stand, 5 Buses Caught Fire : गुरुवार को झारखंड की राजधानी रांची के कांटाटोली खादगढ़ा बस स्टैंड में एक के बाद एक पांच बस में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की दूर- दूर तक लपटें दिखाई देने लगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना दोपहर एक बजे के आसपास की बताई जा रही है। बस में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है,लेकिन एक साथ पांच बस में लगी आग ने सभी को हैरान कर दिया है।

आग पर काबू पाने में लगा 1 घंटा

आग लगने की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर दो गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन एक साथ पांच गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। गाड़ी में काम करने वाले ड्राइवर और दूसरे कर्मचारी भी हैरान हैं कि आग ने इतना भयावह रूप ले लिया। आग लगने की वजह क्या है इसका अब तक पता नहीं चल सका है। यह पहली बार नहीं है,जब यहां खड़ी बस में आग लगी हो। इससे पहले भी इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं।

Share this:

Latest Updates