Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Fire Of Violence : मणिपुर में पुलिस ने रोका राहुल गांधी का काफिला, राजधानी इंफाल से 20 किलो मीटर पहले…

Fire Of Violence : मणिपुर में पुलिस ने रोका राहुल गांधी का काफिला, राजधानी इंफाल से 20 किलो मीटर पहले…

National News update, Manipur, Imphal, Rahul Gandhi Stopped By Police for Security Matter : गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  मणिपुर पुहंचे। वह 2 दिनों की अपनी मणिपुर यात्रा पर आए हैं। मीडिया से मिल रही रिपोर्ट के अनुसार, यहां से इंफाल जाते वक्त पुलिस ने उनके काफिले को रास्ते में ही रोक दिया। जानकारी के मुताबिक, इंफाल से करीब 20 किलोमीटर पहले विष्णुपुर जिले में राहुल के काफिले को रोका गया है। पुलिस इलाके में हिंसा और आगजनी की घटनाओं को देखते हुए उन्हें आगे जाने की इजाजत नहीं दे रही है।

अभिवादन के लिए सड़क के दोनों किनारे खड़े हैं लोग

इस बीच कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी के काफिले को बिष्णुपुर के पास पुलिस ने रोक दिया है। पुलिस का कहना है कि वे हमें इजाजत देने की स्थिति में नहीं हैं। राहुल गांधी का अभिवादन करने  लिए लोग सड़क के दोनों ओर खड़े हैं। हम समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्होंने हमें क्यों रोका है।

राहुल गांधी की सुरक्षा का सवाल

 मीडिया रिपोर्ट में विष्णुपुर एसपी के हवाले से बताया गया कि इलाके में हालात चिंताजनक हैं। कुछ जगहों पर हाल ही में गोलीबारी और आगजनी की घटनाएं हुई हैं। ऐसे में हम राहुल गांधी की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं कर सकते और उन्हें आगे जाने की इजाजत देने की स्थिति में नहीं हैं।

Share this:

Latest Updates