Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गिरिडीह जेलर की गाड़ी पर अपराधियों की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल बाल बचे

गिरिडीह जेलर की गाड़ी पर अपराधियों की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल बाल बचे

झारखण्ड के गिरिडीह में अपराधियाों ने सेंट्रल जेल के जेलर को मारने की कोशिश की है। दो बाइक सवार अपराधी उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर फरार हो गए। इधर घटना से शहर में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि केद्रीय कारा के जेलर के वाहन पर फायरिंग की गई दो अपराधियों ने गोली चलायी है। इस घटना में जेलर बाल बाल बच गए हैं यह घटना गिरिडीह – धनबाद पथ पर डांडीडीह के समीप घटी है। मिली जानकारी के अनुसार जेलर प्रमोद कुमार बुधवार की दोपहर केंद्रीय कारा से अपने सरकारी वाहन पर सवार होकर गिरिडीह कोर्ट जा रहे थे।जब वे डांडीडीह के पास पहुंचे तभी बाइक पर सवार अपराधियों ने फायरिंग कर दी। एक एक कर तीन गोली जेलर के सरकारी वाहन पर लगी।

जल्द पकड़े जाएंगे अपराधी

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह व मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय कुमार राम, दलबल के साथ पहुंचे और छानबीन शुरू की।जेलर प्रमोद कुमार से भी घटना की जानकारी ली गई। अपराधियों के हुलिया की भी जानकारी ली गई। वहीं बरवाडीह से लेकर केंद्रीय कारा मोहनपुर तक लगे सीसीटीवी के फूटेज को खंगाला गया पुलिस का कहना है कि अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे। मामले को लेकर पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है।

Share this:

Latest Updates