Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मायके वालों ने दहेज की मांग नहीं पूरी की तो जेठ ने किया छोटे भाई की पत्नी से दुष्कर्म, इसके बाद पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाला

मायके वालों ने दहेज की मांग नहीं पूरी की तो जेठ ने किया छोटे भाई की पत्नी से दुष्कर्म, इसके बाद पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाला

उत्तर प्रदेश अंतर्गत मुरादाबाद के थाना बिलारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता को प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता के मायके वालों में जब दहेज की रकम नहीं दी तो जेठ ने पहले उससे बलात्कार किया। इसके बाद उसके पति ने तीन तलाक देकर विवाहिता को घर से बाहर निकाल दिया। इस घटना के बाद विवाहिता ने बिलारी कोतवाली थाना पुलिस से मामले की शिकायत कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

विवाहिता ने थाने में दिए गए आवेदन में बताया है कि दहेज की मांग पूरी ना होने पर उसके जेठ ने उसके साथ जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने घटना के बारे में अपने पति को जानकारी दी तो उसने उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। बुधवार को विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, जेठ, सास, ससुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दहेज के लिए अक्सर मारपीट करते थे ससुराल वाले

बताते चलें कि बिलारी निवासी की बेटी का निकाह इब्राहिमपुर गांव के एक युवक संघ हुआ था। निकाह के बाद ससुराल पक्ष लोग बात- बात पर मारने पीटने लगते थे। दहेज में पांच लाख रुपयों की मांग करते थे। इस बीच जेठानी और सास के कहने पर उसके जेठ कादिर ने उसके साथ बलात्कार किया। इससे उसके पेट में गंभीर दर्द होने लगा। जब उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही। तब उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान पति ने पेट में कई बार लात मारी, जिससे उसको ब्लीडिंग शुरू हो गई और गर्भपात हो गया। 

होश आने पर उसने अपने आप को जंगल में पाया

इसके बाद वह काफी समय तक जमीन पर पड़ी रही। जब उसे होश आया तो वह है सहसपुर के जंगल में पड़ी हुई थी। किसी तरह वह घर पहुंची और माता-पिता को सारी बात बताई। इस पर उन्होंने फोन पर बात की तो पति ने धमकाया। इस दौरान पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ, सास, ससुर के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Share this:

Latest Updates