Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मॉनसून सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में हंगामा,ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर विपक्ष का बहिर्गमन

मॉनसून सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में हंगामा,ऑपरेशन सिन्दूर  को लेकर विपक्ष का बहिर्गमन

New Delhi News: संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन सोमवार को विपक्षी सदस्यों ने पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिन्दूर मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा किया। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सदन से बहिर्गमन किया।
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सभी सदस्यों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए दुखद और कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले ने निर्दोष लोगों की जान ले ली और हमारी सामूहिक अंतरात्मा को गहरा आघात पहुंचाया।
इसके जवाब में हमारा राष्ट्र एकजुट होकर सीमा पार आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के पीछे एकजुट हुआ।
हमारे सशस्त्र बलों के दृढ़ साहस और हमारे लोगों की अटूट एकजुटता ने हमारे गणतंत्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता की सशक्त रूप से पुष्टि की। इसके साथ उन्होंने 12 जून को एयर इंडिया की उड़ान संख्या 171 की दुखद दुर्घटना में मारे गये 240 लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए धनखड़ ने सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की बधाई दी। धनखड़ ने नियम 267 के तहत विपक्षी सदस्यों की 18 नोटिसों पर चर्चा कराने की मांग को खारिज कर दिया। इसके साथ ही शमिक भट्टाचार्य ने भी नियम 167 के तहत ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ पर चर्चा की मांग की नोटिस दी। राज्यसभा में शून्य काल की शुरुआत में विपक्ष के नेता मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ पर नियम 267 के तहत नोटिस दी है। आज तकआतंकवादियों को पकड़ा नहीं किया गया है। सभी दलों ने सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया। सरकार को हमें बताना चाहिए कि क्या हुआ है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के आतंकी अब तक पकड़े नहीं गये। मारे भी नहीं गये। उपराज्यपाल ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में इंटेलिजेंस फेलियर हुआ। ट्रम्प 24 बार कह चुके हैं कि हमने युद्ध रुकवाया। सरकार को इन सभी जवाब देना चाहिए।
इस दौरान केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि देश में ऐसा संदेश नहीं जाना चाहिए कि सरकार पहलगाम और ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ पर चर्चा नहीं करना चाहती। हम चर्चा करेंगे और हर तरीके से करेंगे। ‘आॅपरेशन सिन्दूर’ के सभी तथ्यों को देश के सामने रखा जायेगा। इस पर विपक्षी सदस्य जम कर हंगामा करने लगे, जिसके कारण सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

Share this:

Latest Updates