Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रयागराज जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पांच की मौत, एक परिवार के चार सदस्य

प्रयागराज जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पांच की मौत, एक परिवार के चार सदस्य

Prayagraj News: जनपद में शनिवार रात अचानक मौसम परिवर्तन के बाद आकाशीय बिजली गिरने से मरनेवालों की संख्या पांच हो गयी। इनमें बारा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार सदस्य और शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का एक युवक शामिल है।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि बारा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हुई है। गांव निवासी विरेन्द्र वनवासी (35 वर्ष), उसकी पत्नी पार्वती (32 वर्ष) और दो बेटियां राधा एवं करिश्मा एक झोपड़ी में सो रहे थे। देर रात अचानक मौसम बदलने के बाद आकाशीय बिजली गिरने से इन चारों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जानकारी मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
आकाशीय बिजली गिरने की दूसरी घटना जिले शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में हुई। रविवार को सहायक पुलिस आयुक्त बारा कुन्जलता ने बताया कि शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार रात आकाशीय बिजली गिरने से कल्यानपुर गांव निवासी अच्छे कुमार 29 वर्ष पुत्र कृष्णा की मौत हो गयी है। उन्होंने बताया कि कृष्णा मजदूरी करके एक बेटी और दो बेटों एवं पत्नी कुसुम का भरण पोषण करता था। शनिवार की रात घर के बाहर स्थित झोपड़ी में कृष्णा सोया हुआ था, तभी वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बारा के सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टीम ने पीड़ित परिजनों से प्रार्थनापत्र लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की है।

Share this:

Latest Updates