Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनसार में ध्वजारोहण 

राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनसार में ध्वजारोहण 

 देश की उपलब्धियां जाननी चाहिए : सुमन्त मिश्रा

Dhanbad News : 26 जनवरी को 75वीं गणतंत्र के अवसर पर राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनसार धनबाद में ध्वजारोहण  विद्यालय के अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान  के हाथों संपन्न हुआ। ध्वजारोहण के पूर्व भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन किया गया। गणतंत्र के  इस पावन अवसर पर अतिथियों का परिचय करवाते हुए विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने बच्चों को संबोधित किया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि बच्चों को देश के बलिदानी एवं देश की उपलब्धियों को अवश्य जानना चाहिए क्योंकि भावी भारत आज के युवाओं के कंधे पर है। 

नरेंद्र मोदी जी के हाथों देश सुरक्षित है : विनोद तुलस्यान

बतौर मुख्य अतिथि विनोद कुमार तुलस्यान ने अपने  संबोधन में कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों देश सुरक्षित है आज संपूर्ण विश्व मोदी जी का गुणगान करता है उनके अनोखे व्यक्तित्व के कारण आज भारतवर्ष सिर उठाए खड़ा है।

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में देशभक्ति से जुड़े बच्चों द्वारा कई रंगमंचीय  कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान ,उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सह सचिव दीपक रूईया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, विद्यालय प्रबंध कारिणीसमिति सदस्य एवं समिति के कई सदस्यों के अलावा प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा, उप प्राचार्या उमा मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार समेत शिक्षक शिक्षिकाएंँ व लगभग 3700 बच्चे इस कार्यक्रम के साक्षी बने। धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्या उमा मिश्रा ने की।

Share this:

Latest Updates