Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद की बेटी प्रेरणा सिंह बोली, बिना कोचिंग किए ही बीएससी परीक्षा को किया पहली बार में क्रैक

धनबाद की बेटी प्रेरणा सिंह बोली, बिना कोचिंग किए ही बीएससी परीक्षा को किया पहली बार में क्रैक

Dhanbad news : धनबाद की हीरापुर माडा कॉलोनी की बेटी प्रेरणा सिंह ने बीपीएससी की परीक्षा में पहली बार में सफल हुईं। उनका कहना है कि बिना कोचिंग के ही उन्होंने इस परीक्षा को सफलतापूर्वक क्रैक किया है। उनकी स्कूल की पढ़ाई डीनोबली सीएमआरआई स्कूल से हुई है। उन्होंने वर्धमान यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उन्होंने अपनी पढ़ाई का पूरा श्रेय अपने परिवार वालों को दिया है। उनके परिवार वालों ने उन्हें इस सफलता में काफी योगदान दिया। इस बीच वह कई परीक्षा में असफल भी हुई। लेकिन  परिवार वालों ने कभी उन्हें टूटने नहीं दिया।

उन्होंने उन लोगों के लिए भी प्रेरणा दी जो जो लोग सरकारी नौकरी पानी के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। उन्हें निराश नहीं होने की सलाह दी है। वहीं परिवार के लोगों का कहना है कि हमने उनके हौसलों को कभी कम नहीं होने दिया। इसी कारण वह इस कामयाबी को हासिल कर पाई। उन्होंने कहा कि उनसे सीख लेकर झारखंड की बेटियों को इस तरह से आगे बढ़ते रहना चाहिए और झारखंड का नाम रोशन करना चाहिए।

Share this:

Latest Updates