Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

टिफिन में घंटों गर्म रहेगा खाना, अपनाएं ये स्मार्ट हैक्स

टिफिन में घंटों गर्म रहेगा खाना, अपनाएं ये स्मार्ट हैक्स

New Delhi news : चाहे ऑफिस हो, स्कूल-कॉलेज या फिर लंबा सफर हो – टिफिन हमेशा साथ होता है। घर का बना खाना सिर्फ भूख मिटाने का ज़रिया नहीं, उसमें मां का प्यार और अपनापन भी होता है, लेकिन जब वही खाना ठंडा हो जाए तो स्वाद और मन दोनों बिगड़ जाते हैं। खासकर बच्चों और सफर में जाने वालों के लिए ठंडा खाना किसी सज़ा से कम नहीं लगता। तो चलिए जानिए कुछ आसान और काम के हैक्स, जिससे आपका खाना बना रहेगा गर्म – बिना ओवन या माइक्रोवेव के!

इंसुलेटेड टिफिन बॉक्स अपनाएं

बाजार में ऐसे टिफिन बॉक्स मिलते हैं जो खासतौर पर गर्मी को बनाए रखने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। बस ध्यान रखें कि खाना गरम-गरम भरें और ढक्कन अच्छी तरह बंद करें ताकि गर्मी लॉक हो जाए। अच्छी क्वालिटी के ब्रांडेड कंटेनर थोड़े महंगे हो सकते हैं, लेकिन इनका फायदा लंबे समय तक मिलेगा।

उबले पानी वाला ट्रिक

ये हैक बेहद सिंपल है – स्टील के टिफिन बॉक्स में पहले उबला हुआ गर्म पानी भरकर कुछ मिनट के लिए ढक्कन लगाकर छोड़ दें। इससे टिफिन गर्म हो जाएगा। जब खाना तैयार हो जाए, तब पानी निकाल दें और तुरंत गर्म खाना भर दें। इससे टिफिन की अंदरूनी गर्माहट बना रहेगी।

हीट पैक का इस्तेमाल करें

मार्केट में मिलने वाले खास हीट पैक से आप घंटों तक खाना गर्म रख सकते हैं। इन्हें पहले माइक्रोवेव में गर्म किया जाता है और फिर टिफिन बैग के अंदर रखा जाता है। ये ठंडी जगहों या सफर के दौरान बहुत काम आते हैं।

एल्युमिनियम फॉयल रैपिंग

ये पुराना, लेकिन असरदार तरीका है। रोटी, पराठा या कोई भी ड्राय फूड एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर टिफिन में रखें। इससे खाना कुछ घंटों तक गर्म और ताज़ा बना रहता है। हालांकि, ये ट्रिक इंसुलेटेड बॉक्स जितनी असरदार नहीं, पर काम की ज़रूर है।

Share this:

Latest Updates