New Delhi news : दफ्तर का काम समाप्त होने के बाद शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जो काम करना चाहता हो। लेकिन, यदि बॉस का कॉल आ जाये और वह कोई काम बता दें, तो उसे पूरा करना मज़बूरी हो जाती है। ऐसे अवसर पर बहुत से लोग बॉस का फोन नजरअंदाज करते हैं, जिसका खमियाजा उन्हें दिन भुगतना पड़ता है। लेकिन, अब ऑस्ट्रेलिया में रहनेवाले लोगों को ऑफिस के बाद बॉस का फोन नजरअंदाज करने का कोई खमियाजा नहीं भुगतना पड़ेगा।
ऑस्ट्रेलिया में कानून बनाने की तैयारी
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने एक कानून पेश करने की तैयारी कर रही है। यह कानून कर्मचारियों को ऑफिस के बाद बॉस के अनुचित कॉल और संदेशों को बिना दंड के अनदेखा करने का अधिकार देगा। इतना ही नहीं, सरकार ने इस कानून के नियम का उल्लंघन करने वालीं कम्पनियों पर जुर्माना भी लगाने की बात कही है।
ऑस्ट्रेलियाई सरकार “डिस्कनेक्ट करने का अधिकार”
विधेयक पेश करनेवाली है। यह विधेयक सरकार द्वारा प्रस्तावित औद्योगिक संबंध कानूनों में बदलाव का हिस्सा है। “डिस्कनेक्ट करने का अधिकार” कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करेगा और कार्य-जीवन संतुलन को बहाल करने में मदद करेगा। ऐसे ही कानून फ्रांस, स्पेन और यूरोपीय संघ के अन्य देशों में पहले से ही मौजूद हैं।



