Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ठगी से बचें : Petrol Pump पर अक्सर आपको इस प्रकार लगाया जाता है चूना, मगर आप नहीं जान पाते…

ठगी से बचें : Petrol Pump पर अक्सर आपको इस प्रकार लगाया जाता है चूना, मगर आप नहीं जान पाते…

Forgery In Petrol Pump with you oftenly, but you don’t know, How to be Be Cautious : आजकल महंगाई की मार से लगभग सभी लोग परेशान है खर्च बढ़ रहा है आमदनी घट रही ऐसे में यदि आसानी से ठगी की जाने लगे तो लॉस और भी बढ़ जाता है। हम सब जानते हैं कि इस समय पेट्रोल काफी महंगा है। ऐसे में यदि आपके साथ पेट्रोल देने में हेरा-फेरी भी की जाए तो जेब पर डबल बोझ पड़ेगा। आप सोचेंगे कि भला हेरा-फेरी किस तरह की। असल में जब कोई भी अपनी गाड़ी (बाइक, स्कूटर या कार) में तेल भरवाने पेट्रोल पंप पर पहुंचता है, तो लगभग ध्यान नहीं देता कि तेल किस तरह गाड़ी में भरा जा रहा है। यही वो समय होता है, जब आप इन चीजों पर ध्यान दें। इस समय मिलावटी तेल गाड़ियों में भरने की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे हमारी गाड़ी तो खराब होती ही है, हमें आर्थिक नुकसान भी होता है।

दिल्ली में धोखाधड़ी के मामले

पिछले कुछ समय से देश भर में मिलावटी तेल की घटनाओं की कई खबरें सामने आई हैं। वहीं गाड़ी में तेल डालते समय भी धोखाधड़ी की कई घटनाएं सामने आई है़ं। इसी साल फरवरी में तत्कालीन केंद्रीय तेल और गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस बारे में बात करते हुए था कि पेट्रोल पंपों पर हो रही धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली तीसरे नंबर पर है। ऐसी स्थिति अन्य राज्यों के शहरों में भी देखने को मिलती है।

कम तेल देने के मामले

दिल्ली ही नहीं देश के अन्य राज्यों में भी पेट्रोल पंपों पर कम तेल दिया जाता है। यह चीज राजधानी में एक आम समस्या बनी हुई है। आगे आप जा सकते हैं कि पेट्रोल पंप पर किस तरह लोगों को चूना लगाया जाता है। साथ ही हम बताएंगे कि आप इससे कैसे बच सकते हैं।

जरूर यह काम करने की डालें आदत

 पहले के मुकाबले अब पेट्रोल पंपों पर कम तेल देने के अधिक मामले सामने आते हैं। कम तेल देने को शॉर्ट-सेलिंग कहा जाता है। इस तरह की घटनाएं देश भर में हो रही हैं। मगर एक समस्या यह है कि अधिकतर मामले दर्ज नहीं किए जाते, जिससे ये रिकॉर्ड में नहीं आते। यदि आप पेट्रोल पंप पर तेल भराने जा रहे हैं और वहां खुद को शॉर्ट-सेलिंग से बचाना चाहते हैं तो सुनिश्चित करें कि पेट्रोल पंप पर तेल भरने वाला जब आपसे पहले वाले व्यक्ति के वाहन में ईंधन भर दे तो उसकी फिलिंग मशीन को जीरो करे। ये आप जरूर चेक करें।

तेल कम लगे तो करें यह काम

अगर आप वाहन में तेल भरे जाने के बाद संतुष्ट नहीं हैं, यानी आपको लगे कि तेल कम भरा गया है तो आप पेट्रोल पंप पर ही 5 लीटर टेस्ट क्वांटिटी को चेक करा सकते हैं। सभी पेट्रोल पंपों पर 5 लीटर का पैमाना होता है, जो सरकार द्वारा प्रमाणित होता है। अगर उस मशीन में 5 लीटर फीड किया जाए और पैमाना फुली फिल हो जाए तो समझ लीजिए कि पेट्रोल पंप पर पूरा ईंधन दिया जा रहा है। अगर ऐसा नहीं है तो समझिए कि मामला गड़बड़ है।

Share this:

Latest Updates