Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और चलते-चलते पेड़ से जा टकराई हाई स्पीड कार, 5 की गई जान, 5 जख्मी…

… और चलते-चलते पेड़ से जा टकराई हाई स्पीड कार, 5 की गई जान, 5 जख्मी…

UP News, Prayagraj, Severe road Accident, High Speed Car Collided With Tree, 5 Died, 5 Injured :  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 27 अक्टूबर को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक तेज रफ्तार कार खंभे से टकरा कर पूरी पलट गई। इस हादसे में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 5 लोग घायल भी हो गए हैं।

कार में 10 लोग थे सवार

सीनियर पुलिस अधिकारी के जनसंपर्क अधिकारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को हंडिया थाना क्षेत्र में सोरांव इलाके से विंध्यांचल जा रही एक कार हंडिया टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। गाड़ी में कुल 10 लोग सवार थे। सभी 5 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची हंडिया थाना पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा करवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। साथ ही मौके पर मौजूद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दु:ख जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।

Share this:

Latest Updates