Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का डीएनए मैच, राजकोट में आज होगा अंतिम संस्कार

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का डीएनए मैच, राजकोट में आज होगा अंतिम संस्कार

Ahmedabad News: एयर इंडिया विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री जय रूपाणी के शव की पहचान हो गयी है। रविवार को उनका डीएनए मैच हो गया। राजकोट में सोमवार दोपहर 03 बजे पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जायेगा।
इस हादसे में मृतकों के शव इतने क्षत-विक्षत थे कि उन्हें पहचानना मुश्किल था। इसलिए मृतकों और उनके परिजनों के डीएनए सैंपल के जरिये शवों की पहचान करने का फैसला लिया गया था। इसी क्रम में विजय रूपाणी के बेटे ने कल अस्पताल आकर डीएनए सैंपल दिया था। अब पूर्व सीएम के शव की पहचान होने के बाद पार्थिव शरीर उनके परिवार को सौंपा जायेगा, जिसके बाद राजकोट में राजकीय सम्मान के साथ विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार किया जायेगा।
भाजपा विधायक रीता पटेल ने कहा कि हमारे पूर्व सीएम का डीएनए टेस्ट हो चुका है और अब सकारात्मक परिणाम सामने आया है। अब उनके पार्थिव शरीर को राजकोट में उनके परिवार के पास ले जाया जायेगा। इसके बाद उत्तर गुजरात और मध्य गुजरात के निवासियों को उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। अहमदाबाद सिविल अस्पताल से पार्थिव शरीर परिवार को सौंप दिया जायेगा। वहां से उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिये राजकोट ले जाया जायेगा।
अहमदाबाद से लंदन जानेवाला एयर इंडिया का विमान गुरुवार को मेघानीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस दौरान पायलट और क्रू मेंबर्स के साथ फ्लाइट में कुल 242 लोग मौजूद थे, जिनमें से एक विजय रुपाणी भी थे। वह अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। प्लेन क्रैश में मरने वालों का आंकड़ा 275 पहुंच गया है। आज सुबह तक 248 शवों के डीएनए सैंपल लिये गये। इनमें से 31 की शिनाख्त हो गयी है और 20 शव परिजन को सौंपे गये हैं। उनके डेथ सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराये गये।
एम्बुलेंस के जरिये सिक्योरिटी के साथ शवों को उनके गृहनगर पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए 230 टीमें बनायी गयी हैं, जो मृतकों के परिजनों के सीधे सम्पर्क में हैं। 192 एम्बुलेंस और वाहन स्टैंडबाय पर हैं। हादसे में जान गंवानेवाले विदेशी नागरिकों में से 11 के परिजन आज अहमदाबाद पहुंच सकते हैं। शवों को रखने के लिए 170 ताबूत बनाने का ऑर्डर दिया गया है। इनमें से करीब 100 ताबूत वडोदरा से अहमदाबाद लाये गये हैं। बाकी के ताबूत बनाने का काम जारी है।

Share this:

Latest Updates