Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन देशों की यात्रा पर, कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में भी करेंगे शिरकत

प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन देशों की यात्रा पर, कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में भी करेंगे शिरकत

New Delhi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 से 19 जून तक तीन देशों की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह साइप्रस, कनाडाक्रोएशिया जायेंगे। वह कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के अलावा पीएम मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।
विदेश मंत्रालय की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री मोदी साइप्रस पहुंचेंगे। 15-16 जून की यह यात्रा साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के निमंत्रण पर हो रही है। राजधानी निकोसिया में प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के बीच वार्ता होगी।

जी-7 शिखर सम्मेलन में भागीदारी

प्रधानमंत्री मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर 16-17 जून को जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की लगातार छठी भागीदारी होगी। शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री जी-7 देशों के नेताओं, अन्य आमंत्रित आउटरीच देशों के प्रमुखों के साथ वार्ता करेंगे। वह शिखर सम्मेलन के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

क्रोएशिया की पहली यात्रा

अपने दौरे के अंतिम चरण में क्रोएशिया गणराज्य के पीएम आंद्रेज प्लेंकोविच के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 18 जून को क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा होगी।

Share this:

Latest Updates