Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पूर्व मंत्री राधा कृष्ण किशोर कांग्रेस में हुए शामिल

पूर्व मंत्री राधा कृष्ण किशोर कांग्रेस में हुए शामिल

Ranchi News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आयोजित मिलन समारोह में मंगलवार को पूर्व मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। किशोर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो, विधायक दल नेता डॉ. रामेश्वर उरांव, प्रदेश कांग्रेस के वरीय को आॅर्डिनेटर मोहन मार्क्रम ने कांग्रेस का पट्टा पहना कर सदस्यता दिलायी।
इस अवसर पर कमलेश ने कहा कि किशोर के कांग्रेस में आने से झारखंड में कांग्रेस को निश्चित रूप से नयी ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। विधायिका के अपने कार्यकाल के दौरान इन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी किया। अपने क्षेत्र के विकास के लिए यह सतत प्रयत्नशील रहे। लम्बे राजनीतिक जीवन में इन्होंने हमेशा जनता के हितों के बारे में चिन्ता की तथा झारखंड की आर्थिक समृद्धि के बारे में चिंतित रहे।

कांग्रेस विधायक दल नेता डॉ. रामेश्वर उरांव ने की प्रशंसा


कांग्रेस विधायक दल नेता डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि राधा कृष्ण किशोर आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार हैं और क्षेत्र के विकास के लिए विशेष रूप से हमेशा वित्तीय प्रबंधन की सिफारिश किया करते थे। विगत चार दशक से व्यक्तिगत और राजनीतिक रूप से किशोर जी के साथ आर्थिक और राजनीतिक मसलों पर विमर्श होता रहा। इन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के कई कार्य किये तथा उग्रवाद प्रभावित छतरपुर विधानसभा को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया।

पलामू प्रमंडल और पूरे राज्य में महागठबंधन और कांग्रेस की मजबूती दिखेगी


सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात किशोर ने कहा कि राजनीतिक परिस्थितियों के कारण मुझे कांग्रेस से दूर होना पड़ा था, लेकिन मैं जहां भी रहा, कांग्रेस की नीतियों-सिद्धांतों से बंधा रहा। अपने राजनीतिक जीवन में मैने इंदिरा गांधी को अपना आदर्श माना था और आज भी कांग्रेस के साथ मेरा अटूट रिश्ता है। आनेवाले विधानसभा चुनाव में सिर्फ छतरपुर विधानसभा ही नहीं, पूरे पलामू प्रमंडल और राज्य स्तर पर महागठबंधन और कांग्रेस की मजबूती दिखेगी। मिलन समारोह के बाद कांग्रेस के जरिये घोषित उम्मीदवारों को पार्टी का सिम्बल प्रदान किया गया।

Share this:

Latest Updates