Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उपचार के लिए भारत आये और फिर यहीं रहने लगे चार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

उपचार के लिए भारत आये   और फिर यहीं रहने लगे चार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

New Delhi News: दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिले की ऑपरेशन सेल की टीम ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपित उपचार कराने के लिए भारत आये थे, लेकिन वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी वे यहीं अवैध रूप से रह रहे थे। आरोपित दिल्ली में अवैध रूप से रहने के लिए होटलों का इस्तेमाल कर रहे थे।फिलहाल, पुलिस ने आरोपित मोहम्मद रोहन, सुहेल अहमद, अबू कैस और मोहम्मद जुबराज को एफआरआरओ की मदद से बांग्लादेश वापस भेज दिया है।
डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि इंस्पेक्टर हरि सिंह, इंचार्ज एंटी स्नैचिंग सेल की टीम को बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में सूचना मिली कि वह वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी महिपालपुर क्षेत्र में घूम रहे हैं। एसआई कमल कांत ने सूचना की पुष्टि की और उनकी तलाश में छापेमारी की और टीम ने चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि सभी पकड़े गये लोगों का वीजा समाप्त हो चुका था।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने इलाज के लिए भारत का वीजा लिया था और पुर्तगाल का वीजा प्राप्त किया था। दिल्ली में रहने के दौरान वे कई होटलों में रुके थे। पुलिस ने सभी को पूछताछ के बाद एफआरआरओ को सौंप दिया। इसके बाद उन्हें बांग्लादेश वापस भेज दिया गया।

Share this:

Latest Updates