Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अपनी जीवन शैली में सुधार कर और योग अपना कर हम स्वस्थ रह सकते हैं : डॉ. डी के सिंह

अपनी जीवन शैली में सुधार कर और योग अपना कर हम स्वस्थ रह सकते हैं : डॉ. डी के सिंह

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर झारखंड के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ ने दी राज्यवासियों को सलाह

योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना कर स्वस्थ और प्रसन्नचित्त रहें : पद्मश्री महावीर नायक

अंतराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सीबीसी,  रांची द्वारा  योगदा सत्संग महाविद्यालय धुर्वा रांची में दो दिवसीय (21 व 22 जून 2025) जागरूकता कार्यक्रम सह चित्र प्रदर्शनी का किया गया शुभारम्भ

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की चित्र प्रदर्शनी का योगदा सत्संग महाविद्यालय के सचिव अश्विनी कुमार सक्सेना  व पदमश्री श्री महावीर नायक ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

Ranchi news : केन्द्रीय संचार ब्यूरो,  रांची के तत्वावधान में 21 जून 2025 को मनाये गये 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  के अवसर पर योगदा सत्संग महाविद्यालय धुर्वा रांची में दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम सह चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग।”

“योग : कर्मसु कौशलम्”

योग जागरूकता हेतु 21 जून को योगदा सत्संग महाविद्यालय धुर्वा रांची में उद्घाटन कार्यक्रम हाल ही में पदमश्री से सम्मानित महावीर नायक रांची, पतंजलि रांची के योग शिक्षक कर्म कोइरी, योगदा सत्संग महाविद्यालय के सचिव अश्विनी कुमार सक्सेना, कर्नल हिमांशु शेखर, निदेशक, सी.वी.एस. योगदा सत्संग महाविद्यालय, झारखंड के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डी. के. सिंह, पत्र सूचना कार्यालय के मीडिया व संचार अधिकारी राजेश सिन्हा एवं योगदा सत्संग महाविद्यालय के  प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रोफेसर प्रगति बक्शी, हिन्दी प्रभाग के एचओडी, डॉक्टर अभिषेक पांडेय, डॉ. आर एस डे, अंग्रेजी प्रभाग आदि ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी।

प्रदर्शनी का शुभारम्भ योगदा सत्संग महाविद्यालय के सेक्रेटरी अश्विनी कुमार सक्सेना व हाल ही में पदमश्री से सम्मानित प्रसिद्ध लोक गायक वह साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता महावीर नायक द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर योग पर चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।

दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के बाद केन्द्रीय संचार ब्यूरो के संस्कृतिक दल हीरा नागपुर कला केन्द्र के कलाकारों द्वारा अतिथियों का स्वागत नागपुरी गायन न नृत्य प्रस्तुत कर किया गया l इसी क्रम में अतिथियों को शॉल, पौधा व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया l

कार्यक्रम के शुरुआत में स्वागत भाषण व विषय प्रवेश हेतु आमंत्रित राजेश सिन्हा ने कहा कि योगदा सत्संग महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस -25 पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना बहुत ही प्रासंगिक और सराहनीय है।

हाल ही में पदमश्री से सम्मानित व साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता पदमश्री महावीर नायक ने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर हम स्वस्थ और प्रसन्न रह सकते हैं।

झारखंड के सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. डी के सिंह ने कहा कि एलोपैथी के डॉक्टर होने के बावजूद समय-समय पर वह अपने पेशेंट्स को दवा के अलावा योग के विभिन आसनों को अपनाने की सलाह देते हैं, ताकि उन्हें जल्द स्वास्थ लाभ मिल सके।

पतंजलि रांची से आये  योग विशेषज्ञ व योग शिक्षक  कर्म कोइरी ने बड़े ही रोचक ढंग से उपस्थित अतिथियों व विद्यार्थियों  के बीच योग की विभिन्न मुद्राओं का लाभ बताया और उन्हें योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कर्नल हिमांशु शेखर, निदेशक, सी.वी. एस. योगदा सत्संग महाविद्यालय ने कहा कि योग सबके लाभ का साधन है और इसे पूरी तन्मयता से अपनाने की जरूरत है।

योगदा सत्संग महाविद्यालय के सेक्रेटरी अश्विनी कुमार सक्सेना व प्रोफेसर डे ने भी योग के लाभ और इसके विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला और आशा व्यक्त की, कि हम सभी लोग भारत की इस महान धरोहर को अपना कर एक स्वस्थ और मंगलमय जीवन व्यतीत करने का प्रयास करेंगे।

प्रिंसिपल इंचार्ज सुश्री बख्शी ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में केन्द्रीय संचार ब्यूरो का विशेष आभार व्यक्त किया और  कहा कि हम आशा करते हैं कि केन्द्रीय संचार ब्यूरो इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी योगदा सत्संग महाविद्यालय में आयोजित करने का प्रयास करेगा।

कार्यक्रम के दौरान योग शिक्षक राजेश कुमार और सुश्री प्रिया मैम ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को योग के विभिन्न आसनों का प्रैक्टिकल योगाभ्यास भी कराया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

मंच संचालन बहुत ही आकर्षक और प्रभावी ढंग से योगदा सत्संग महाविद्यालय के हिन्दी के प्रोफेसर अभिषेक पांडेय ने किया। इस दौरान छात्रों द्वारा योग पर एक जागरूकता रैली भी निकाली गयी।

Share this:

Latest Updates