Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर सहित चार नक्सली गिरफ्तार

भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर सहित चार नक्सली गिरफ्तार

▪︎ सीसीएलकर्मी से एक करोड़ लेवी मांगी थी लेवी
Ranchi News: सीसीएल कर्मी से एक करोड़ की लेवी मांगनेवाले भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से हथियार और नक्सली सामग्री भी मिली है। डीआईजी सह एसएसपी ने पुष्टि की है।
गिरफ्तार नक्सलियों में सब-जोनल कमांडर योगेन्द्र गंझू, मुकेश गंझू, मनु गंझू और राजकुमार नाहक शामिल हैं। इनके पास से एक लोडेड देशी पिस्टल, तीन गोली, लेवी मांगने वाला मोबाइल फोन और सात पीस प्रतिबंधित संगठन का पर्चा बरामद किया गया है।
डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस मेंं बताया कि भाकपा माओवादी के कोयल शंख जोन क्षेत्र के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लेवी वसूलने के लिए इकट्ठा हुए थे और इनके पास से हथियार व नक्सली पर्चे भी बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई 25 जून को सेंट्रल कोल फील्ड लिमिटेड (सीसीएल) के एक कर्मचारी से एक करोड़ रुपये की लेवी मांगने और जान से मारने की धमकी के मामले में की गयी है।

मनोज जी के नाम पर मांगी थी लेवी

एसएसपी ने बताया कि 25 जून को सीसीएल के महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी को भाकपा माओवादी के कोयल शंख जोन कमेटी के सदस्य मनोज जी के नाम पर एक करोड़ रुपये की लेवी मांगी गयी थी। धमकी दी गयी थी कि यदि दो जुलाई तक राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो उसे जान से मार दिया जायेगा। इसे लेकर खलारी थाने में मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि इस मामले की गम्भीरता को देखते हुए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इसी दौरान 14 जुलाई की मध्य रात्रि को दल को गुप्त सूचना मिली कि भाकपा माओवादी के 4-5 सक्रिय सदस्य मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के बक्सी बंगला चट्टी नदी के पास व्यवसायी, ठेकेदार और ईंट भट्ठा मालिकों से लेवी वसूलने के लिए जमा हुए हैं। यह सूचना मिलते ही छापेमारी दल ने तुरन्त कार्रवाई की और बक्सी बंगला चट्टी नदी के किनारे घेराबंदी कर ली। नक्सलियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से भाग रहे चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया।

2006 में भाकपा माओवादी उग्रवादी संगठन से जुड़ा था पवन

एसएसपी ने बताया कि माओवादी योगेन्द्र गंझू उर्फ पवन से पूछताछ करने पर पता चला कि यह वर्ष 2006 में भाकपा माओवादी उग्रवादी संगठन में शामिल हुआ था। इसके कार्य को देखते हुए इसे वर्ष 2006 के अंत में गारू सरजु क्षेत्र का एरिया कमांडर बना दिया गया। फिर इसे उसी क्षेत्र का वर्ष 2009 में सब-जोनल कमांडर बनाया गया। यह सबसे पहले वर्ष 2006 में ही गारू (लातेहार) थाना के केस में जेल गया था तथा वर्ष 2008 में जेल से छुटने के बाद पुन: संगठन में शामिल हो गया। पुन: यह वर्ष 2012 में रातु थाना क्षेत्र से गिरफ्तार होकर जेल गया था तथा वर्ष 2022 में जेल से छूटने के बाद यह पार्टी से दूरी बना कर रह रहा था और अपने केस में कोर्ट में हाजिर होने जाता था। पैसे की कमी हो जाने और माओवादी के कोयल शंख क्षेत्र के जोनल कमाण्डर रवीन्द्र गंझू के निष्क्रिय हो जाने के कारण यह मुकेश गंझू, मन्नु गंझू एवं राजकुमार नाहक के साथ मिलकर इस क्षेत्र में पार्टी को खड़ा किया । क्षेत्र के ठीकेदारो, व्यवसायियों, क्रशर मालिकों तथा ईंट भट्ठा मालिकों को जान मारने की धमकी देकर लेवी मांगना शुरू किया था।
ये माओवादी दस्ता में रहने के क्रम में कई बार पुलिस से मुठभेड़ की घटना में शामिल रहा। गारू (लातेहार) थाना क्षेत्र के कटीया जंगल में पुलिस मुठभेड़ हुई थी, जिसमें पुलिसकर्मी मारे गये थे। यह सेंट्रल कमेटी सदस्य अरविन्द के कहने पर मृत पुलिसकर्मी के पेट में बम लगाने के लिए एक्सपर्ट को लेकर कटीया जंगल गया था। इस सम्बन्ध में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this:

Latest Updates