Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मप्र के छिंदवाड़ा में कुएं में गिरी साधुओं की कार, चार की मौत

मप्र के छिंदवाड़ा में कुएं में गिरी साधुओं की कार, चार की मौत
  • चित्रकूट से कार में सात साधु-संत सवार होकर धार्मिक अनुष्ठान के लिए यात्रा पर निकले थे
    Bhopal News : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बैतूल हाइवे पर ग्राम टेमनी (सावरी) के पास श्रद्धालुओं से भरी एक कार अनियंत्रित होकर बिना मुंडेर के कुएं में गिर गयी। इस हादसे में कार सवार सात लोगों में से चार लोगों की मौत हो गयी। तीन लोगों के शव रात में निकाल गये थे, जबकि एक व्यक्ति का शव शनिवार को सुबह करीब 05 बजे मिला। हादसे में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
    पुलिस के अनुसार चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) से सात साधु-संत कार में सवार होकर धार्मिक अनुष्ठान के लिए यात्रा पर निकले थे। शुक्रवार की शाम सभी लोग बालाजीपुरम (बैतूल) दर्शन करने के बाद चित्रकूट लौट रहे थे। इसी दौरान देर शाम करीब 6:30 बजे छिंदवाड़ा-बैतूल स्टेट हाइवे पर टेमनी खुर्द के पास उनकी कार का पिछला टायर फट गया और बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने बिना मुंडेर के गहरे कुएं में जा गिरी। सूचना मिलने पर सांवरी चौकी प्रभारी मुकेश द्विवेदी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर तक जाम की स्थिति भी बनी रही।
    हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी। ग्रामीणों की मदद से तीन लोगों को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया। तीनों साधुओं को एम्बुलेंस से मोहखेड़ सिविल अस्पताल भिजवाया गया। डॉ. प्रमोद वासनिक ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

Share this:

Latest Updates